गाजियाबाद में ज्वेलरी शॉप के ऊपर कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट इलाके में सोमवार को आभूषण की दुकान के ऊपर बने स्थान पर कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय अंकित वर्मा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के बड़ा गांव का रहने वाला थे। वर्तमान में डासना गेट क्षेत्र की पक्की मोरी में रह रहे थे। अंकित दिल्ली गेट स्थित कृष्णा ज्वेलर्स पर कर्मचारी थे। सोमवार को दुकान मालिक दीपक गुप्ता ने डासना गेट चौकी पहुंचकर बताया कि दुकान के ऊपर बने स्थान पर कर्मचारी अंकित ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.