गाजियाबाद में जाम वाली इन 8 जगहों पर बनेंगे नए यू-टर्न; ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बनाया प्लान
गाजियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 8 स्थानों पर यूटर्न बनाए जाएंगे। इनके बनने से जाम की समस्या खत्म होगी। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने सड़कों को चिह्नित कर लिया है और जल्द ही इन पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। गाजियाबाद जिले में करीब साढ़े नौ लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। हर साल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में इजाफा हो रहा है। इस कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह और शाम भीषण जाम रहता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रैफिक नियम टूटने से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ पिछले दिनों शहर की सड़कों का निरीक्षण किया था। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि यूटर्न बनने से जहां सुरक्षित सफर होगा, वहीं जाम से लोगों को राहत मिलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.