गाजियाबाद, अगस्त 29 -- चंद्रशेखर त्यागी, गाजियाबाद गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दरोगा की पत्नी से सोने की चेन लूटने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बाइक भगाई और फिसलकर गिर पड़े यह घटना सीकरी कल्छीना रोड पर देर रात चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।भागते हुए पुलिस पर की फायरिंग बाइक गिरने के बाद बदमाश पैदल ही भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।मेरठ...