अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद से चोरी हुई बुलट बाइक को चालक समेत कंपनी बाग से बरामद कर लिया। अलीगढ़ में बाइक का चालान होने पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गाजियाबाद निवासी छत्रपति की बीते साल इन्दरापुरम से बुलट बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में इन्द्रापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 26 फरवरी को उनके मोबाइल पर बाइक का चालान पहंुच गया। चालान अलीगढ़ पुलिस ने किया था। इस पर उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। गुरुवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम ने आरोपी को बाइक समेत कंपनीबाग से पकड़ लिया। पुलिस उसे पुलिस लाइन ले गई। अभी आरोपी से पूछताछ की...