गाजियाबाद में चार साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत
गाजियाबाद, अगस्त 16 -- प्रदीप वर्मा गाजियाबाद के नाहल गांव में चार दिन पहले कुत्तों के झुंड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चार साल क बच्चे अमन की रविवार सुबह मौत हो गई। बच्चे ने सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। मौत की पुष्टि अमन के पिता अनीस ने की है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी अनीस का चार साल का बेटा अमन बुधवार सुबह दो अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रहा था। अमन गांव के ही सना पब्लिक स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता था। रास्ते में कुत्तों का झुंड देखकर उसके दोनों साथी डरकर वापस भाग गए, लेकिन अमन उनके साथ नहीं भाग सका। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने अमन को जमीन पर गिराकर शरीर के कई हिस्सों में बुरी तरह नोंच डाला।10 से ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.