गाजियाबाद में चाऊमीन की ठेली पर दोस्त से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद, अक्टूबर 22 -- गाजियाबाद, हरदीप श्रीवास्तव गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित चिरौड़ी गांव में गुरुवार रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब आठ बजे की है, जब युवक अपने दोस्त के पास उसकी चाऊमीन की ठेली पर गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।चाऊमीन की ठेली लगाने वाले दोस्त से मिलने गया था चिरौड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू खान एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिवार में पिता मुस्तकीम व मां के साथ चार भाई हैं। सोनू के भाई गुलजार ने बताया कि वह चौथे नंबर का था। उनके मुताबिक शाम करीब सात बजे सोनू मेडिकल स्टोर से घर लौटा था। गांव में ही चाऊमीन की ठेली लगाने वाले शोएब ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। कुछ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.