गाजियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें घर छोड़कर चली गईं। दोनों ने पिता को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर कहा कि हमें आजादी चाहिए। हम जहां हैं, वहां खुश हैं। हम आपके लिए मर गए। सोमवार को पिता ने भी थाने में पत्र देकर कहा कि अब उनका बेटियों से कोई संबंध नहीं हैं। पिता ने बताया कि दोनों नशे की आदी हैं और पांच बार घर छोड़ चुकी हैं और अब थक गए हैं। खोड़ा की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। पिता सोमवार को खोड़ा थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि उनकी 14 और 16 साल की बेटियां न्यू कोंडली के एक सरकारी विद्यालय में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। बीते एक वर्ष से दोनों का व्यवहार बदल गया था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर बनाने को GDA ने लागू किए नए नियम, सोलर पैनल अनिवार्य दोनों इंस...