गाजियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र में एक गली को बंद कर इफ्तार पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं हिंदू रक्षा हिंदू रक्षा दल ने इसी स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक गली को दोनों तरफ से बंद करके इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने शुक्रवार सुबह इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके उसी गली में हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ज्योतिषी ने 13व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.