गाजियाबाद, सितम्बर 17 -- गाजियाबाद के मोदीनगर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द में बुधवार रात को कुत्ता घुमा रहे युवक पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक युवक ने नीचे बैठकर जान बचाई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। गांव सीकरी खुर्द निवासी अंकित कुमार बुधवार रात को कुत्ता घुमा रहे थे। अंकित कुमार ने बताया जब वह बीच रस्ते पर पहुंचे तो इसी बीच कार व बाइक सवार युवक आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। अंकित ने बताया कि उन्होंने नीचे बैठकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई है। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। अंकित ने बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली क्यों चलाई गई, इसका पता नहीं है। अंकित ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.