गाजियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद के शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कविनगर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके पर मिली तीन अन्य महिलाओं को पीड़ित मानते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, 21 हजार रुपए और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर कविनगर पुलिस, मिशन शक्ति टीम और शास्त्रीनगर चौकी पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ 21 मई को मकान पर दबिश दी गई। एसीपी ने बताया कि मकान के बाहर एक शख्स और तीन महिलाएं मिलीं, जबकि एक कमरे से एक पुरुष और महिला हड़बड़ाते हुए बाहर निकले। पूछताछ में बाहर म...