गाजियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खुले नाले में गिरने से 34 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला शख्स मवई में किराए पर रहता था। पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार की रात को वह नशे की हालत में लेबर चौक के पास नाले के किनारे बैठा था तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।संतुलन बिगड़ने से गिरा पुलिस के अनुसार, वसीम (34) नशे में था और संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.