गाजियाबाद, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को कार में धक्का देकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिचित महिला और उसके पति पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 11 मार्च की शाम करीब सात बजे वह चौधरी मोड़ के पास पुल के ऊपर से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी परिचित महिला मुस्कान ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुलाया। परिचित होने के कारण वह उसके पास चली गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुस्कान ने अचानक उसे कार में धक्का दे दिया। कार में पहले से ही मुस्कान का पति शनि और अन्य आरोपी मौजूद थे। जैसे ही वह कार के अंदर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.