गाजियाबाद, दिसम्बर 30 -- गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में सोमवार रात 22 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स सप्लायर की तार से गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों को उसका शव घर से 200 मीटर दूर खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है। चमन विहार कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अमर पाल दिल्ली कश्मीरी गेट से ट्रक के पार्ट्स लाकर दुकानों पर सप्लाई करने का काम करते थे। पिता राम सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे पुत्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिस पर पुत्र थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया। रात करीब दस बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पत्नी की हत्या कर खुद पति ने भी जान दी; किचन में मिले शवघर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.