गाजियाबाद में कारोबारी का मर्डर, शव पर मिले 1 दर्जन से अधिक घाव; किराएदार पर शक
गाजियाबाद, अक्टूबर 13 -- गाजियाबाद में लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हार्डवेयर कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। कारोबारी का शव सोमवार सुबह पंचलोक गांव के पास गड्ढों में पड़ा मिला। वह रविवार शाम को दुकान बंद करने के बाद से लापता थे। परिजन ने किरायेदार समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक 45 वर्षीय विनोद गुप्ता पत्नी बबीता व दो बेटों कार्तिक और सागर के साथ ट्रोनिका सिटी के राजधानी एंक्लेव में रहते थे। उनकी दिल्ली-सहारनपुर रोड पर घर से महज पचास मीटर दूर शिव सैनेटरी स्टोर के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। इसके अलावा उन्होंने कई दुकान किराये पर दे रखी हैं। वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का भी काम करते थे। उनके बेटे कार्तिक ने बताया कि पिता रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दुकान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.