गाजियाबाद, अगस्त 4 -- गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर छिजारसी कट के पास कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों हाईवे पर गिर गए और इसी समय पीछे से आ रहा डंपर एक युवक के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनो और लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुस्लिम युवक के टच हो गई कांवड़, खंडित होने का आरोप लगाकर की मारपीट नोएडा सेक्टर 44 स्थित छलेरा गांव निवासी चमन सिंह का 21 वर्षीय बेटा दीपांशु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ बाइक पर दोस्त चुन्नू भी था। चमन ने बताया कि दोनों घर से निकले ही थे कि एनएच...