गाजियाबाद में एटीएम वैन लूट के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- सम्पूर्णानगर पुलिस ने गाजियाबाद के चर्चित एटीएम वैन लूटकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नेपाल भाग गए थे और बकरीद मनाने के लिए घर लौट रहे थे। पुलिस ने नेपाल सीमा के पास उनको दबोचा है। दोनों एक एक लाख रुपए ने इनामी थे। उनके कब्जे से लूट की बची हुई नकदी, दो तमंचे, पांच कारतूस और नेपाली सिम लगा मोबाइल बरामद हुआ है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सम्पूर्णानगर पुलिस बॉर्डर इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बॉर्डर क्रॉस करके भारत आ रहे हैं। एसओ ने गोविन्द नगर चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पैदल भारत की ओर आते दिखाई दिए। रोकने पर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.