हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- गाजियाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में एक ही पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट जारी कराने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मास्टरमाइंड प्रति पासपोर्ट डेढ़ लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का ठेका लेता था। गिरोह में शामिल भोजपुर थाने का डाक मुंशी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामिया नगर दिल्ली निवासी मुस्ताक अहमद और दरियागंज दिल्ली निवासी मुदासिर खान के रूप में हुई है। मुश्ताक पूर्व में ख्याला, दिल्ली में भी रह चुका है और प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। पूछताछ में मुश्ताक ने बताया कि वह प्रत्येक ग्राहक से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेता था।हर सद...