गाजियाबाद में आंधी से गिरी घर की दीवार; बच्ची की मौत; पिता घायल
गाजियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात आई आंधी में मकान की तीसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की छत पर जा गिरी। छत पर मौजूद पिता और बेटी मलबे में दब गए। लोग घायलों को मलबे से निकाल कर डॉक्टरों के पास पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच बाद बेटी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से बिहार में सहरसा के रहने वाले इंदल राम ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित सुधीर एंक्लेव कॉलोनी में रहते हैं। इंदल के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटे मनकुश के अलावा तीन साल की साक्षी भी थी। वह राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। यहां वह उनके जीजा रंजीत राम के मकान में रहते हैं। रंजीत का परिवार भी यहीं रहता है। इंदल ने बताया कि सोमवार रात को वह साक्षी के साथ छत पर बैठे हुए थे। छत की दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.