नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद के लोनी में प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्टरियों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी चला। शुक्रवार को संयुक्त टीमों ने 53 फैक्टरियों को सील किया। साथ ही इनके विद्युत कनेक्शन भी काटे। गुरुवार को 26 फैक्टरी सील की गई थीं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को अंकुर विहार के शांति विहार, नसबंदी कॉलोनी समेत चार से पांच इलाकों में छापेमारी की। अधिकारियों की टीम को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मचारी काम छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को 53 फैक्टरियों की जांच की गई। अधिकांश जगह अवैध रूप से कपड़ों की रंगाई का काम चल रहा था। किसी के भी पास एनओसी नहीं मिली। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सभी 53 फैक्टरियों को सील कर दिया है। इनके कन...