गाजियाबाद, फरवरी 6 -- फर्जी पासपोर्ट मामले में थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद अब एसीपी मोदीनगर को हटा दिया गया है। अमित सक्सेना को मोदीनगर सर्किल से हटाकर एसीपी ट्रैफिक द्वितीय बनाया गया। उनकी जगह भास्कर वर्मा को मोदीनगर सर्किल की कमान सौंपी गई है।एसीपी मोदीनगर को हटाया भोजपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे फर्जी पासपोर्ट मामले में समय रहते सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण सर्किल स्तर पर लापरवाही मानी गई है। इसी को आधार बनाकर एसीपी मोदीनगर को सर्किल से हटाकर यातायात विभाग भेजा गया है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने गुरुवार को कुल पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। इनमें मोदीनगर, नगर कोतवाली और नंदग्राम सर्किल शामिल हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे प्रशासनिक फेरबदल बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.