गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- -साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए की गई कार्रवाई का पुलिस ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया -ठगी में 20 से 40 आयुवर्ग और सेक्सटॉर्शन में 20 से 65 आयुवर्ग के लोगों ठगों के निशाना बने गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध रोकने के लिए वर्ष 2025 में कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किया। साइबर थाना पुलिस ने सालभर अभियान चलाकर साढ़े 18 करोड़ रुपये वापस कराए। 73 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि वर्ष 2025 में गाजियाबाद के लोगों से कई श्रेणियों में साइबर ठगी की घटनाएं हुईं। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सबसे अधिक ठगी की गई, जहां लोगों को सोशल मीडिया विज्ञापन तथा एआई से बनाई वीडियो के जरिए निवेश का लालच दिया गया। केवल इस श्रेणी में ही 124 पीड़ितों को 14 करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.