पीटीआई, जनवरी 8 -- दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर स्थित गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। यात्रियों के ट्रैवल को आसान बनाने और स्टेशन एरिया को कॉमर्सियल हब के रूप में डेवलप करने के उद्देश्य से यहां कैफे, रूफटॉप रेस्टोरेंट और रिटेल आउटलेट्स खोले जाएंगे। इसके लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने प्रॉपर्टी डेवलपमेंट (PD) एरिया के कॉमर्सियल इस्तेमाल के लिए टेंडर मंगवाए हैं। NCRTC ने बताया कि इस पहल का मकसद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी शॉपिंग और डाइनिंग के नए विकल्प मिल सकें। सभी कॉमर्सियल सुविधाएं स्टेशन एरिया के भीतर ही बनाई जाएंगी। योजना के तहत करीब 18578 वर्ग मीटर क्षेत्र को लाइसेंस के आधार पर कॉमर्सियल इस्तेमाल के लिए उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.