गाजियाबाद देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा
गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मौसम का मिजाज न बदलने से गर्मी तो नहीं बढ़ी, लेकिन प्रदूषण का स्तर जरूर बढ़ गया। सोमवार को गाजियाबाद देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा। 12 दिन बाद वायु गुणवत्ता प्रदूषण की श्रेणी में पहुंची। शहर में पिछले दो दिन बूंदाबांदी का पूर्वानुमान था। मगर एक भी बूंद नहीं पड़ी। रविवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे। वहीं हवा की रफ्तार कम होने के चलते एक्यूआई बढ़ने लगा। सोमवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे पायदान पर था। सोनीपत (297) पहले, मेरठ (290) दूसरे और ग्रेटर नोएडा (286) तीसरे स्थान पर रहा। मौसम से ज्यादा प्रदूषण बढ़ने का कारण नियमों के उल्लंघन को माना जा रहा है, क्योंकि शहर भर में सड़कों से धूल उड़ रही है। गाजियाबाद में लोनी का वेद विहार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.