गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट पर हादसा, लदी हुई मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे; 53 ट्रेनें प्रभावित
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अमित झा, नई दिल्ली उत्तर रेलवे के गाजियाबाद-दिल्ली रूट पर आज सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के भी घायल अथवा हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचकर रूट को क्लियर कराने में लगे हैं।24 ट्रेनों के रूट बदले गए उत्तर रेलवे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर बताया कि गाजियाबाद और नई दिल्ली के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने की इस घटना से कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 24 ट्रेनों का रूट बदलकर उन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते भेजा गया है। 16 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 5 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और 8 ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज भी किन रास्तों पर मिल सकता है जाम, यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.