गाजियाबाद तक पहुंची सुरेश कंठ के कविताओं की गूंज
अररिया, अगस्त 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के बथनाहा निवासी व वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ के कविताओं की गूंज यूपी के गजियाबाद तक पहुंच चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गजियाबाद के जोगसर पार्क में वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ ने न केवल सारगर्भित भाषण दिये बल्कि अपनी एक से बढ़कर एक कविताओं के माध्यम से महफिल में चार चांद लगा दिया। मौके पर आयोजक की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। श्री कंठ ने साहित्यप्रेमियों के लिए स्थानीय पुस्तकालय में अपनी पांच काव्य पुस्तकें भी भेंट की। यहां बता दें कि श्री कंठ जिले के कोसी कॉलोनी बथनाहा के रहने वाले हैं। सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी आठ काव्य पुस्तकें अभी तक प्रकाशित हो चुकी है । भारत के विभिन्न राज्य के प्रसिद्ध मंच से उनको अभी तक 100 से अधिक प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.