गाजियाबाद, फरवरी 11 -- Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में नौ मंजिला अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस के सामने लगातार नए रहस्य सामने आ रहे हैं। जांच कर रही पुलिस टीम के हाथ अब उन बहनों का मोबाइल फोन लगा है। पुलिस के मुताबिक, बहनें कम से कम 20 घंटे रोजाना मोबाइल पर कोरियन गेम्स खेला करती थीं। इस फोन को पुलिस टीम ने एक मोबाइल शॉप से बरामद किया है। घटना के 10 दिन पहले बच्चियों के पिता चेतन ने फोन को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि बरामद फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह फोन लड़कियों की मौत का एक अहम कारण माना जा रहा है। 11, 14 और 16 साल की तीनों बहनें कोरियाई संस्कृति में गहरी रुचि रखती थीं और अपने परिवार से खुद को अलग-थलग महसूस कर रही थीं। इन लड़कियों ने कई सालों से ...