गाजियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद जिले में छोटे बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं। जांच के दौरान 4620 बच्चे बीमार मिले हैं। इनमें 160 बच्चे अब भी इलाज का इंतजार कर रहे हैं,जबकि 4460 बच्चों का उपचार कराया जा चुका है। साथ ही जिले में जन्मजात पैर टेढ़े होने वाले बच्चे 27 बच्चों को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस हर साल अक्तूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है। इसको लेकर प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चला रही है। आरबीएसके के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मार्च से अगस्त 2026 तक जिले में 95,576 बच्चों की जांच की जा चुकी। इसमें जन्मजात दोष, बच्चों में पोषण तत्वों की कमी, बीमारियां, और दिव्यांगता की जांच क...