हिन्दुस्तान, फरवरी 11 -- गाजियाबाद जिले को एक और राजकीय विद्यालय की सौगात मिली है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भदौली को हाईस्कूल बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। स्कूल निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 39 लाख का बजट दिया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। इससे बच्चों को दूर के स्कूलों में पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा। जिले में अभी तक कुल 14 राजकीय विद्यालय हैं। मुरादनगर ब्लॉक के भदौली में हाईस्कूल बनने से राजकीय विद्यालयों की संख्या 15 हो जाएगी। स्कूल बनने से आसपास के बच्चों को दूर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही स्कूल के निर्माण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दे दी है। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय भदौली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.