गाजियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद में देश के खिलाफ जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। इस जासूसी गिरोह के तार गाजियाबाद और उसके आसपास के इलाकों से गहराई से जुड़े हुए हैं। कौशाम्बी थाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत 14 मार्च को हुई थी, जब पुलिस को सूचना मिली कि कौशाम्बी के भोवापुर इलाके में रहने वाले कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों के वीडियो बनाकर कहीं बाहर भेज रहे हैं।खुफिया सूचना पर ऐक्शन कौशाम्बी थाना पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को खुफिया सूचना मिली थी कि भोवापुर थाना कौशाम्बी में रहने वाले कुछ युवक देश विरोधी गतिविधि...