गाजियाबाद चैलेंजर्स ने तीन विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, वंदना। वेव सिटी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को गाजियाबाद चैलेंजर्स और वेव टाइटंस के बीच मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और वेव टाइटंस को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। वेव टाइटंस ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। राहुल राजपूत में 41 और मनस गोयल 24 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से विक्की ने चार और विवेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद चैलेंजर्स की टीम ने 15.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए। प्रथम ने 27 और विजय ने 23 रन बनाए। वेव टाइटल से पुनीत और भूपेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। विक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.