गाज़ियाबाद, मई 15 -- - दीवान क्रिकेट मैदान पर लीजेंडस प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग हुई गाजियाबाद, वंदना। नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट मैदान पर चल रही लीजेंडस प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स और गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच लीग मैच हुआ। मैच में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स 6 विकेट से विजेता बनी।टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम 19.5 ओवर में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजकुमार ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। नवनीत शर्मा ने 32, हिमांशु पांडे ने 26 व योगेश शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से चित्रगुप्त सतीश श्रीवास्तव ने 3, कप्तान पंकज व अग्निव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बना लिए। समीर चौधरी ने 50 रन की पारी खेली। गौरव शर्मा ने 39 व रा...