गाजियाबाद, जून 5 -- गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवती का शव फंदे से लटका मिला। होटल स्टाफ से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ आने की एंट्री मिली है। पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया है। एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 04.06.2026 को थाना विजयनगर पर एक होटल के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि होटल के एक कमरे में एक युवती द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। विजयनगर थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती के शव को अपने कब्जे में लिया। एसीपी ने बताया कि शव के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती तफ्ती...