गाजियाबाद, जून 5 -- गाजियाबाद के भूड़भारत नगर स्थित एक होटल के कमरे में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची विजयनगर थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करा रही है। वहीं, युवती के संपर्क में रहे एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सुंदरपुरी निवासी रश्मि के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि रश्मि गुरुवार को भूड़भारत नगर स्थित अंश होटल में ठहरी थी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह बुधवार रात करीब 1 बजे अकेले होटल में आती हुई दिखाई दी है। होटल में कमरा लेने के कुछ समय बाद उसने अपने...