वार्ता, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोडृ किया है। एक निजी होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। होटल प्रबंधन और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिला के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोडृ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक निजी बड़े होटल में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्यवाई के संबंध में बुधवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना कौशांबी पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जब...