गाजियाबाद के स्केटबॉल खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-1 स्थित सन वैली इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को टीम इंडिया स्केटबॉल टीम के किट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने टीम के खिलाड़ियों को आधिकारिक किट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय स्केटबॉल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि टीम की कप्तानी रवि कुमार वर्मा कर रहे हैं। अंकुर गुप्ता टीम के कोच और रमेश सिंह हेड ऑफ द डेलिगेशन हैं। टीम में अविनाश कुमार, अर्जुन सिंह, कुनाल सिंह, तरंग गुप्ता, एरोन, अथर्व, शौर्य प्रताप और विदांशु राजपूत शामिल हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है। टीम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.