गाजियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद में बगैर अनुमति स्कूल का समय बढ़ाने के मामले में अभिभावकों का आज आक्रोश बढ़ गया। अभिभावक ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम को बाहर बुलाने पर अड़े रहे। अभिभावकों की मांग है कि डीएम स्वयं बाहर आकर सार्वजनिक रूप से बयान दें और स्कूल समय में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लें। प्रदर्शन कर रहे पैरेंट्स का कहना है कि सीनियर कक्षाओं के बच्चे स्कूल पढ़ाई के साथ जेईई, नीट, यूपीएससी समेत कोई न कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं, लेकिन स्कूल का समय बढ़ने से बच्चों की कोचिंग क्लास छूट रही हैं। इससे बच्चों और अभिभावकों दोनों को परेशानी हो रही है, लेकिन स्कूल प्रबंधन समय घटाने को तैयार नहीं है। स्कूल अपनी पूरी मनमानी कर रहा है। इससे आक्रोशित अभिभावक सोमवार की सुबह डीएम ऑफिस पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.