गाजियाबाद के स्कूलों में होगी 405 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, UPESSC को भेजा गया प्रस्ताव
गुलशन भारती, मई 19 -- गाजियाबाद जिले में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों में जल्द शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। शासन के मांगने पर शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में 405 रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा है। बीएसए के मुताबिक शासन ने रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दे दिए हैं। जिले में करीब 446 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल हैं। इसमें से 93 स्कूल नगर क्षेत्र के हैं और शेष विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य ब्लॉक में हैं। नियमों के मुताबिक प्राथमिक स्कूल में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक का होना जरूरी है। नगर क्षेत्र के 93 स्कूलों में केवल 223 शिक्षक तैनात हैं, जबकि इन स्कूलों में करीब 25 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इस तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.