पीलीभीत, जून 2 -- पीलीभीत। गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए चर्चित हत्याकांड में शामिल आरोपियों में पीलीभीत शहर के दो युवकों का नाम सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गाजियाबाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने पीलीभीत पहुंचकर आरोपियों के घरों और परिजनों से पूछताछ भी की। घटना के बाद मोहल्ले के लोग हैरान हैं और किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उनके बीच रहने वाले युवक इतनी बड़ी वारदात में शामिल हो सकते हैं। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्य प्रताप सिंह चौहान नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दूसरे समुदाय के कई युवकों के नाम सामने आए थे। जांच के दौरान पता चला कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान निवासी फरहान और आतिफ भी इस हत्याकांड में शामि...