गाजियाबाद, नवम्बर 10 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में सोमवार रात दोस्त से मिलने उसके साथी के कमरे पर पहुंची एक विवाहित महिला की सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दोस्त और उसके साथी पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी। पिंकी वर्तमान में अपने पति प्रमोद के साथ इंद्रापुरी में किराये के एक कमरे में रहती थी। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। पिंकी के बुलंदशहर के ही रहने वाले पिंटू से संबंध थे, जो इंद्रापुरी के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। पिंकी की दोस्त शिवानी और पिंटू के साथी आर्यन के भी आपस में संबंध हैं। सहायक पुलिस आयुक्...