गाजियाबाद, मई 3 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की उत्तरांचल कॉलोनी में बुधवार को बुजुर्ग के घर में लूट की साजिश उनके घर में काम करने वाली नौकरानी की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी ने रची थी। आरोपी किशोरी ने पूरी योजना को अपने पिता और ममेरे भाई की मदद से अंजाम दिया था। आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर नगदी और गहने लूट लिए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशोरी को पकड़ उसके ममेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहने वाले 82 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा का खून से लथपथ शव बुधवार रात को तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घटना के बाद से घर काम करने वाली नौकरानी रेखा फरार थी। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी का पति आनंद एक युव...