गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली-6 मॉल में तृतीय मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जन सेवा मंच की ओर से आयोजित प्रतियोगतिा में गाजियाबाद के रिजवान को मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब दिया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में गाजियाबाद के रिजवान पहले, सहारनपुर के विवेक पवार दूसरे और हरियाणा के सोनू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, मैन फिजिक वर्ग में दिल्ली के ऋतिक गुर्जर पहले और बिजनौर के माधव रनर अप रहे। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...