गाजियाबाद के मोदीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी; 6 मजदूर दबे
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- गाजियाबाद के मोदीनगर सीकरी खुर्द गांव में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई। मलबे में 6 मजदूर दब गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान चलाया। एसडीएम, एसीपी मोदीनगर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ के कारण बचाव काम में दिक्कत आई। गांव के निवासी सत्ते कुमार कलछीना मार्ग पर मकान बनवा रहे हैं। पिछले तीन दिन से मकान में शटरिंग लगाने का काम चल रहा था। इस काम में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर लगे थे। शनिवार सुबह 9 बजे मजदूर शटरिंग लगाने पहुंचे। वे उसके नीचे काम कर रहे थे। करीब 10 बजे शटरिंग गिर गई और 6 मजदूर मलबे में दब गए। गिरने के समय तेज आवाज हुई और धूल का गुबार उठा। आसपास के लोग सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और बचाव में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.