गाजियाबाद, अक्टूबर 16 -- गाजियाबाद के मोदी नगर की मंगल विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात को उस वक्त सांप्रदायिक तनाव फैसल गया, जब छेड़छाड़ के शक के चलते दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया, हालांकि वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और कहासुनी की गई। पुलिस ने विवाद की वजह छेड़छाड़ ना बताते हुए वाहन हटाने को लेकर हुई बहस को बताया है, और कई लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है। दरअसल यह पूरी घटना शुक्रवार की रात को उस वक्त हुई, जब मंगल विहार कॉलोनी से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के खड़ी होने के दौरान महिला से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के शक में हनुमानपु...