गाजियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा। इन्हें 18 मार्च को बोली लगाकर खरीदा जा सकता है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस योजना में ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल समेत अन्य व्यावसायिक प्लॉट मौजूद हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन बापूधाम योजना में विभिन्न साइज के प्लॉट मौजूद हैं। जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट शामिल किए हैं। ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट के बोलीदारों के लिए रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- GDA अफसरों की लापरवाही से 469 करोड़ रुपये का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासाहिंदी भवन में लगेगी बोली जीडीए अधिकारी बताते हैं कि हिंदी भवन में 18 मार्च को सुबह 11 बजे से होने वाली नीलामी में इन सभी संपत्ति पर इच्छुक खरीदार बोली लगाकर खरीद सक...