गाजियाबाद, जनवरी 14 -- गाजियाबाद जिले के महिला थाने की साहिबाबाद रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात महिला दरोगा भुवनेश्वरी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की शिकायत पर मंगलवार दोपहर साहिबाबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में आरोपी का नाम केस से बाहर निकालने के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। बता दें कि, महिला दरोगा भुवनेश्वरी पिछले साल गाजियाबाद में हुए यूपी पुलिस के उस पहले महिला एनकाउंटर टीम का हिस्सा थी, जिसे केवल महिला पुलिस कर्मियों ने अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस ने किया एनकाउंटर,8 मामलों में शामिल बदमाश धरा साहिबाबाद में रहने वाले रामपाल सैनी 9 जनवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.