गाजियाबाद के दंपति ने जहर खाकर दौड़ाई कार, स्कूल वैन से टकराने के बाद दोनों घायल
सिकंदराबाद, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा के पास गुलावठी रोड पर मंगलवार को घरेलू कलह के चलते दंपति ने कार में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद पति ने सड़क पर कार दौड़ा दी। कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि दंपति की पहचान गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित राहुल विहार निवासी 28 साल के संदीप और उनकी पत्नी 25 साल की तान्या के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों मंगलवार सुबह घर से कार लेकर निकले थे। गुलावठी रोड पर गांव मंडावरा के पास कार में दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया और इसके बाद संदीप ने कार को दौड़ा दिया। कार अनियंत्रित होकर स्कूल वैन से टकरा गई। स्कूल वैन में उस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.