गाजियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद घंटाघर रामलीला मैदान में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुह जन्मोत्सव कार्यक्रम के चलते रविवार को कई रास्तों पर एंट्री बैन कर दी गई है। पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम के चलते रविवाह सुबह 9 बजे से डायवर्जन लागू होगा जो भारी, मध्यम और हल्के व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि रामलीला मैदान में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुह जन्मोत्सव महाकुंभ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम और प्रस्तावित जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वीवीआईपी अतिथियों और भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.