गाजियाबाद, अप्रैल 23 -- गाजियाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कानूनी सलाह या सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए शहर में दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए दस ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक (विधिक सहायता केंद्र) बनाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कई कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में अब जिले की 10 ग्राम पंचायतों में विधिक सहायता केंद्र खोले जाएंगे। केंद्रों पर कानून की जानकारी रखने वाले, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एएनएम आदि की भी नियुक्ति की जाएगी। इससे ग्रामीणों को अपनी ही पंचायत में छोटे स्तर पर हुए लड़ाई - झगड़े या मतभेद होने पर कानूनी सलाह दी जा सकेगी।इन पंचायतों में खुलेगा साथ ही इन केंद्रों पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालि...