गाजियाबाद के गौड़ बिजनेस पार्क बिल्डिंग में लगी आग से फटे 12 AC; धमाकों से दहशत में आए लोग
गाजियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद में गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से सटे गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग पहली मंजिल पर बने ऑफिस में लगे एसी से शुरू हुई और कुछ ही देर में बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक के हिस्से को चपेट में ले लिया। आग से इमारत में लगे 12 एसी एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए। आग गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैटों तक भी पहुंच गई। पुलिस ने एहतियातन छह फ्लैटों को खाली करवा दिया। दमकल की 12 गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे एक आउटलेट के एसी से चिंगारी निकलकर नीचे दूसरे आउटलेट के एसी पर गिरी थीं। इससे आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग सीढ़ियों के अगले हिस्से के बीच लकड़ी के ढांचे और बिजली के तारों से जरिए ऊपर की ओर बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.