गाजियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद के खोड़ा में रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली 22 वर्षीय चांदनी की शादी विपिन से तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। चांदनी चार माह की गर्भवती थी। मजदूरी करने वाला विपिन 15 दिन पहले ही खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाली पूनम के मकान में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहने आया था। उसकी पड़ोसन प्रमिला ने बताया कि दो दिन से चांदनी और उसकी बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हथौड़े से तोड़ी मजार, हिंदू रक्षा दल का पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.